file Photo
शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. गाजीपुर जिला ही देश के सम्मान में शहीद होने वालो की नगरी कहलाता है. ताज़ा समाचार के अनुसार गाजीपुर का लाल और सीआरपीएफ जवान अश्वनी कुमार यादव जम्मू कश्मीर में शहीद हो गया है. अश्विन के शहीद होने की खबर घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अश्वनी जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में चल रही आतंकियों से मुठभेड़ में सोमवार को शहीद हो गए।
नोनहरा थाना क्षेत्र के चकदाउद गांव निवासी राम सिंह के बेटे अश्वनी कुमार यादव के घर उनके शहीद होने की सूचना सीआरपीएफ ने रात आठ बजे दी। ग्राम प्रधान बबलू कुशवाहा के अनुसार किसी को इस सूचना पर यकीन नहीं हुआ। वाराणसी सीआरपीएफ कैंप कार्यालय से इसकी पुष्टि की गई तो कोहराम मच गया।
जवान बेटे के निधन की खबर वृद्ध मां से बर्दाश्त नहीं हुई। वह बेहोश हो गईं। किसी तरह उन्हें होश में लाया गया। जवान की पत्नी की हालत भी खबर सुनने के बाद से खराब है। गांव के लोग जवान के घर पर परिवार को संभालने में लगे हैं। जवान के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ गांव लाया जाएगा। शहीद के मां की तबीयत बिगड़ गई और पत्नी को भी आसपास से पहुंचीं महिलाओं ने किसी तरह संभाला। तीन भाइयों में अश्वनी ही सबसे बड़े हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…