उमेश गुप्ता
बलिया। विवादित बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह किसी विपक्षी पार्टी या उसके नेता नहीं बल्कि भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार पर ही बरसे हैं। इस दौरान उन्होंने नितीश कुमार की जमकर तारीफ किया।
बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानों को खोले जाने को लेकर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए सरकार से अपने निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। उन्होंने कहा कि भले ही कोई अन्य सुविधा बंद कर दी जाये और राजस्व प्राप्ति के लिए कोई दूसरा उपाय किया जाय लेकिन समाज हित में शराब की बिक्री रोका जाना आवश्यक है, क्योंकि इससे अराजकता फैलती है। साथ ही शराब की बिक्री के बीच लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन संभव नहीं है।
उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए दावा किया है कि नीतीश कुमार इकलौते ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने बिहार के गरीब प्रांत होते हुए भी इंसान को इंसान बनाने के लिए शराबबंदी कर आमदनी के बहुत बड़े स्रोत को बंद कर दिया। यह नीतीश कुमार जैसे नेता के ही वश की बात है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…