Categories: National

खौफ पैदा कर रहा है देश में अब कोरोना का जारी कहर, संक्रमितो की संख्या हुई 63 हज़ार के करीब

आफताब फारुकी

नई दिल्ली:  भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला  63 हजार के नज़दीक पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज रविवार सुबह को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या  62,939 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,277 नए मामले सामने आए हैं और 128  लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 2,109 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि  19,358 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 17 मई तक के लिये बढ़ा दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts