Categories: National

भारत में जारी है कोरोना का कहर, संक्रमितो की संख्या हुई 50 हज़ार के करीब

आफताब फारुकी

नई दिल्ली:  भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला  50 हजार के नज़दीक पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बुद्धवार सुबह को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 49,391 हो गई है।

Demo Pic

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,958  नए मामले सामने आए हैं और 126 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 1,694 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि  14,183 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई के बाद दो हफ्ते और बढ़ा दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts