आफताब फारुकी
नई दिल्ली। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 80 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं, अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। 11 राज्यों से गुरुवार शाम मिले आंकड़ों के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 80,759 हो गई है। बीते दो दिनों में लगभग 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। इससे पहले आज, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुने होने की दर पिछले तीन दिन में सुधरकर 13.9 दिन हो गई है।
वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 472 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, इस दौरान 187 मरीज ठीक हुए, अब तक कुल 3045 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कुल मौत का आंकड़ा 106 से बढ़कर 115 हो चुका है। यहां कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 5310 है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8470 है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…