आफताब फारुकी
मुम्बई। लगता है फिल्म इंडस्ट्रीज का बुरा समय चल रहा है। पहले इरफ़ान खान, फिर उसके बाद ऋषि कपूर की मृत्यु से फिल्म इंडस्ट्रीज अभी संभल भी नही पाया था कि टीवी शो क्राइम पेट्रोल के मशहूर अदाकार, राईटर, अस्सिस्टेंट डायरेक्टर शफीक अंसारी ने अब इस दुनिया से अलविदा कह दिया है। शफीक अंसारी काफी समय से कैसर रोग से जंग लड़ रहे थे। कल रविवार 10 मई को उन्होंने आखरी सांसे लेकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
एक खबरिया साईट टेलीचक्कर की खबर के मुताबिक अंसारी का निधन कैंसर से पीड़ित होने के कारण हुआ। शफीक अंसारी को पेट का कैंसर था और वह कई सालों से इससे जूझ रहे थे। 10 मई को उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें थोरेसिक कैंसर की बीमारी थी। 6 महीने पहले लंग में भी इंफेक्शन हो गया था और कुछ वक्त से बीच-बीच में ऑक्सीजन पंप के सहारे से इन्हें सांस लेने की ज़रूरत पड़ती थी। अचानक कल शाम तबीयत बिगड़ने के बाद शफीक का इंतेकाल हो गया।
बताते चले कि कि शफीक अंसारी ने इंडस्ट्री में राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है। साल 2003 में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म ‘बाग़बान’ के वह स्क्रीनराइटर रह चुके हैं। इस फिल्म ने सफलता की बुलंदियों को हासिल किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…