गोपाल जी
भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र के पासीटोला इलाके में गैस सिलिंडर में लीकेज हो जाने से एक ही परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा शुक्रवार की सुबह स्थानीय वासी धीरज चौधरी के घर खाना बनाते समय हुआ।
किसी तरह आग पर काबू पाया गया और लीकेज सिलिंडर को घर के बाहर स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। घटना की सूचना पर ललमटिया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव सदल बल पासीटोला इलाके में पहुंचे और घायलों को फौरन स्थानीय लोगों की मदद से मायागंज इलाज के लिए भेजा। घटना की सूचना पर बीडीओ राकेश कुमार, सीओ राजेश कुमार एमओ अतुल कुमार भी पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली और पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। घटना पर ललमटिया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है। सभी खतरे से बाहर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…