रोबिन कपूर
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण में फर्रुखाबाद अभी तक महफूज़ रहा था। मगर जिले में मिले पहले मरीज़ के बाद एक पखवाडा भी नही गुज़रा था कि जिले में कुल 8 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके है। आज फर्रुखाबाद जिले में छह और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
कांटेक्ट ट्रेसिंग के तहत संपर्क में आए शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी एक ही परिवार के दो लोगों के नमूने भी जांच को भेजे गए थे। पांचों की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आई है। इसी तरह कमालगंज के गांव शेखपुर निवासी युवक का नमूना दस मई को जांच के लिए भेजा गया था। यह भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 9 मई को मुंबई से टेंपो से कन्नौज तक आया था।
कन्नौज से यह बाइक द्वारा घर पहुंचा था। इन सभी को एंबुलेंस से कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि इन सभी स्थानों को सील करने के साथ फोर्स तैनात किया जाएगा। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या आठ हो गई है। इसी के साथ जिले में स्वास्थ्य विभाग हडकंप की स्थिति में है। वही पुलिस भी लॉक डाउन के पालन करवाने को और सख्त होती जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…