वरुण जैन
स्वार. क्षेत्र में अब निराश्रित पशुओं को अब दर दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेगी। क्षेत्र के उपनगर में पाँच सौ निराश्रित पशुओं के लिए आश्रय स्थल का निर्माण शुरू हो गया है। जिसका शिलान्यास खुद दर्जा राज्य मंत्री ने किया है। इस आश्रय स्थल में पाँच सौ पशुओं के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था होगी।
इसके साथ ही उन्होंने नगर पंचायत के विकास के कार्यों को लगातार जारी रखने का विश्वास दिलाया। कहा कि नगर पंचायत मसवासी अभी तक विकास से अछूता रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अब विकास के कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने का दी जायेगी। गौशाला के शिलान्यास का कार्य पूरे विधि विधान के साथ संपन्न किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अवदेश मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक अमित चंद्रा, भाजपा नेता, सूरज जोशी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप गोयल, भाजपा स्वार ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पवन कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सभासद अनुज बाबा, शंकर सैनी, महेश भारद्वाज सहित नगर पंचायत के कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…