फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ लखीमपुरखीरी में ग्रीन जोन की घोषणा होते ही जिला खीरी के द्वारा एडवाइजरी जारी होने के बाद बाजार खुलते ही बाजार में चहल कदमी दिखाई देने लगी है जिसके कारण अब भारत-नेपाल सीमा के पलिया कोतवाली क्षेत्र में लगातार सतर्कता बरती जा रही है जिससे कि कोई भी कोरोना स॔क्रमित मरीज़ पड़ोसी देश नेपाल से ना सके और ना ही किसी तरह की अपराधिक गतिविधियां सामने आए।जिसको लेकर कोतवाली पलिया क्षेत्र में आज सीओ राकेश कुमार नायक के नेतृत्व में लॉक डाउन का पालन न करने वाले लोगों पर निगरानी रखने के लिये ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया
जिसके कारण भारत नेपाल सीमा के कोतवाली पलिया क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक खीरी पूनम के निर्देशानुसार पलिया नगर में क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार नायक के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी विद्याशंकर शुक्ल चौकी प्रभारी उदय भान यादव के साथ मय फोर्स के साथ नगर के मोहल्ला इकरामनगर , माहीगिरान सहित नगर के मेन चौराहों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई साथ ही सभी को लगातार लाॅक डाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की भी अपील की है सीओ राकेश कुमार नायक ने बातचीत में बताया कि हमें कोविड-19 को पूरी तरह से हराना है हमारे लिए खुशी की बात है कि हमारा लखीमपुर पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया है लेकिन हमें अभी और भी लड़ाई लड़नी है जिसके लिए हमें पूरी तरह से सतर्कता बरतनी होगी ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…