Categories: Crime

दहेज हत्या में पति, जेठ व ससुर गिरफ्तार

गौरव जैन

रामपुर। बिलाल पुत्र शहजादे आदि 06 अभियुक्तगण समस्त निवासीगण मोहल्ला मैगजीन थाना सिविल लाइन द्वारा वादी बाबू पुत्र स्व0 नूरहसन निवासी मोहल्ला मैगजीन थाना सिविल लाइंस की पुत्री तराना को दहेज के लिए प्रताडित कर दहेज में 02 लाख रूपये की मांग की गयी थी तथा दहेज की माॅग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी गयी थी।

इस सम्बंध में 27-05-2020 को थाना सिविल लाइन में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इसी क्रम में दिनांक 28-05-2020 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts