शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर:- पूर्वांचल के जिलों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से फसलों को काफी नुकसाना पहुंचा है। कई जिलों में पेड़ गिरे हैं। गेहूं-सब्जी की फसल बर्बाद हो गई है। गाजीपुर में दो युवक बिजली गिरने से झुलस गए हैं। पृवांचल समेत गाजीपुर, व अन्य जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। कई जनपद में रात को आंधी और तेज बारिश से जगह-जगह पेड़ गिर गए। इससे आवागमन बाधित हो गया। आम की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
तेज बारिश से शहरी क्षेत्र में कई जगह जलभराव हो गया है। जिले में मौसम की बेरुखी से धान के बाद गेहूं और आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। रात में आई तेज आंधी और बारिश से आम की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं खलिहान में रखे भूसा और गेहूं भीग गया, जबकि कई मार्गों पर जलभराव से लोगों के आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
गेहूं की कटाई और मढ़ाई जैसे शुरू हुई तब से मौसम खराब चल रहा है। चार से पांच दिन के अंतराल पर लगातार हो रही बारिश से किसान बेबश नजर आ रहे है। देर रात आई तेज आंधी और पानी ने किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। कई जिलों में तेज आंधी व पानी से काफी नुकसान हुआ है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…