ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी में लॉकडाउन के मद्देनजर जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार अगर आप दोपहिया वाहन से घर के बाहर निकल रहे है तो आपको नियमो की जानकारी अति आवश्यक है। अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ेगा। दो पहिया वाहन से केवल आप स्वयं चल सकते है, दूसरी सवारी पीछे नही बैठा सकते है। वाराणसी के एसएसपी ने यह जानकारी देते हुवे कहा कि बावजूद अक्सर देखा जा रहा है कि दोपहिया वाहन पर एक से ज्यादा लोग बैठ कर घूम रहे हैं।
ऐसे लोगों को सचेत किया जाता है कि उनके खिलाफ सख्ती बरतते हुए ट्रैफिक रूल्स के तहत फोटो खींचकर चालान किया जाएगा। इसके साथ ही डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। दोपहिया वाहन से चलते समय सर पर हेलमेट, चेहरे पर मास्क अति आवश्यक है। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर जुर्माना भी चार्ज होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…