फुल मुहम्मद “लड्डू”
जौनपुर. खौफ का दूसरा नाम था मुन्ना बजरंगी। इसके लिए किसी और को दोषी ठहराया नही जा सकता है कि इतने बड़े अपराधी को कैसे पुलिस शुरू में ही नहीं दबा पाई। उसका कारण सिर्फ शायद एक ही रहा होगा कि जिस बाल्यकाल में उसने अपराध करने शुरू किये थे, उसको देख कर पुलिस ने नज़रअंदाज़ उस वक्त किया होगा। तन का बढ़ा समाज के लिए हितकर होता है, धन का बढ़ा भी हितकारी होता है। मगर मन का बढ़ा समाज के लिए खतरा होता है। भले समाज मन में सोचे कि आने वाले कल में ये मनबढ़ कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है। मगर इसके खिलाफ आवाज़ उठाने की हिम्मत नही हो पाती है। ऐसे में पुलिस की भूमिकाये हमेशा से संदेह पैदा करती रही है।
वीडियो जब वायरल हुआ तो इसकी जानकारी पीड़ित युवक के परिजनों को हुई। उन्होंने मामले की तफ्तीश युवक से करने एक बाद इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से किया। पुलिस ने तत्काल तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर डाला। मगर मुकदमा पंजीकृत हुआ आईपीसी की धारा 343, 323, 147, 504 व 66 आईटी एक्ट में। अब कानून के जानकारों को भली भाति पता होगा कि इन धाराओ में कितनी सजा इन दबंगों को मिल सकती है।
घटना दस दिन पूर्व लालगंज बाजार की बताई जा रही है। जहा से घर वापस लौट रहे भुला गांव निवासी की कुछ दबंगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। करीब 1 मिनट 23 सेकेण्ड के वीडियो में राहुल को ये दबंग बर्बरता पूर्वक पीट रहे हैं। वायरल वीडियो को देख कर पीड़ित के चाचा ने स्थानीय पुलिस को एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपी अमन उपाध्याय पुत्र राकेश उपाध्याय निवासी दयालापुर को गिरफ्तार कर उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। अब आप सोचे इन धाराओ में कितने दिन सलाखों के पीछे ये दबंग रहेगे। उसके बाद क्या उनका मन और भी नही बढेगा। शायद घटना की विवेचना में विवेचक अन्य धाराओ को इजाद करे। मगर ऐसे समाज के दुश्मन जो नाग के तरह है उनके फन कुचल देना ही सही रहता है। पुलिस को ऐसे कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए कि एक नजीर कायम हो।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…