फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले का एकमात्र दुधवा टाइगर रिजर्व वन्यजीवों की कब्रगाह बनता नजर आ रहा है जिसके चलते आए दिन वन्यजीवों की मौतें हो रही हैं। जिससे वन्यजीव प्रेमी सदमे में आ गए हैं। देखा जाये तो दुधवा के जंगलों में आए दिन वन्यजीवों की मौते हो रही हैं। जिसमें अभी बीते दिनों ही एक नर गैंडे के शव मिलने से जहां वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ था। अभी गैंडे के म्रत्यु के शोक से वन विभाग उबर भी नहीं पाया था, वहीं एक बार फिर दुधवा के घने जंगलों में एक तेंदुए का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया
डॉग्स स्क्वायड को लेकर भी वहां जांच पड़ताल की गई लेकिन वहां पर कोई भी ऐसी संध्यात्मक वस्तु नहीं मिली जिससे तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट हो सके, तो वही जांच के दौरान तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। जिससे ऐसा माना जा रहा है कि प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत किसी दूसरे वन्यजीव के आपसी संघर्ष के कारण हुई है। जिसके बाद तेंदुए का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेज दिया गया है। डॉक्टर के 3 पैनलों के द्वारा तेंदुए का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जिसमें तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…