गौरव जैन
स्वार/बिलासपुर। जनपद में कोविड-19 के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं संक्रमित व्यक्तियों के उपचार के साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं के स्थलीय निरीक्षण के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी सुरेंद्र राम ने तहसील स्वार एवं तहसील बिलासपुर में बनाए गए आश्रय स्थलों के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं, साफ सफाई, कम्युनिटी किचन, कंट्रोल रूम आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।
स्वार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर नोडल अधिकारी ने डॉक्टरों से भी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बातचीत की साथ ही मेडिकल इक्विपमेंट की उपलब्धता के बारे में पूछताछ भी की।
तत्पश्चात वे बिलासपुर स्थित हरियाणा अग्रवाल धर्मशाला में बनाए गए आश्रय स्थल पहुंचे तथा साफ-सफाई, कम्युनिटी किचन में रखरखाव की स्थिति के साथ ही ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं के बारे में बातचीत की। अपने निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बिलासपुर एवं स्वार तहसील में बनाए गए कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया तथा कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग एवं कार्यशैली के बारे में विस्तार पूर्वक पूछताछ की। उन्होंने कहा कि जनपद में कोविड-19 के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में अत्यंत सराहनीय कार्य किया जा रहा है।लॉक डाउन का सख्ती के साथ अनुपालन कराने के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत जरूरतों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना प्रशासनिक स्तर से की गई बेहतरीन पहल है उन्होंने कहां की जनपद के लोगों को कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरूरी है तभी इस वैश्विक महामारी से छुटकारा पाने में सफलता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी न हो तो घर से कतई न निकले परंतु अपरिहार्य परिस्थितियों में यदि घर से निकलना हो तो मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
इस दौरान उप जिलाधिकारी स्वार राकेश कुमार एवं उपजिलाधिकारी बिलासपुर राजेश कुमार सहित क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…