आदिल अहमद
कानपुर। कानपुर जनपद में हर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु आम नागरिको को भी ज़िम्मेदारी देते हुवे एस-10 का गठन किया गया था, मगर कुछ इलाको के एस-10 सदस्य अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने की अक्सर सोशल मीडिया पर खबरे उठा करती थी। आज पुलिस को इसका जीता जागता उदहारण मिल गया जब कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी में भारी मात्रा में मांस बरामद कर चार अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक एस-10 का सदस्य भी है।
क्या गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीम की होगी कोरोना से सुरक्षा
पुलिस अपनी इस सफलता का जश्न भी नहीं कर सकती है क्योकि इसके बाद एक दहलाने वाली खबर सामने आई है। गिरफ्तार अभियुक्त में आज ही एक की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पुलिस टीम में हडकंप मच गया है। जहा जिला प्रशासन इलाके को हॉट स्पॉट घोषित कर सील करने की तैयारी में जुट गया, वही सुचना मिलने पर पुरे थाना परिसर में हडकंप मच गया।
तुरंत आनन फानन में पुरे थाने को सेनेट्राइज़ करवाया गया। अब सवाल ये खड़ा होता है कि जिस कोरोना संक्रमित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह पुलिस टीम भी तो संक्रमण का शिकार हो सकती है। क्या गिरफ्तार करने वाली टीम को क्वारटीन कर उनकी सैम्पलिंग करवाई जायेगी अथवा ये कोरोना वारियर खुद के जीवन को खतरे में डाल कर केवल ऐसे ही काम करते रहेगे। अब देखना है स्थानीय अधिकारियो का इस प्रकरण में क्या निर्णय होता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…