Categories: Crime

सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट करने में एक अभियुक्त गिरफ्तार, 2 मोबाइल बरामद

गौरव जैन

शाहबाद। अभियुक्त रिजवान हुसैन शेख पुत्र छोटे निवासी मौ0 जिलेदारान कस्बा व थाना शाहबाद द्वारा अपने फेसबुक एकाउण्ट से एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली गयी थी जिस सम्बन्ध में दिनांक 30-04-2020 को थाना शाहबाद में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।

जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक/भडकाऊ पोस्ट शेयर करने वालों के विरूद्ध  पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 01-05-2020 को थाना शाहबाद पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त रिजवान हुसैन शेख उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त रिजवान हुसैन शेख उपरोक्त के कब्जे से दो मोबाइल फोन रियलमी सी2 ,सैमसंग गैलेक्सी जे2 बरामद हुए।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts