Categories: Crime

एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

तारिक खान

प्रयागराज। क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र से खान मुबारक गैंग के शूटर नीरज सिंह और शुभम मिश्रा को गिरफ्तार कर एक बड़ी घटना को होने से पहले कामयाबी हांसिल की है। बताया जा रहा है कि नीरज सिंह उर्फ अखंड प्रताप सिंह पूर्व करण सिंह उर्फ अनु पांडे निवासी अरवल पीपरपुर अमेठी सुल्तानपुर का रहने वाला है। पिछले कई दिनों से औद्योगिक क्षेत्र में नाम अंशु बदलकर रह रहा था।

वह पूर्व चाका ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा निवासी लवायन कला के द्वारा नैनी के दो लोगों की हत्या की सुपारी देने के बाद आया था। जो कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित माया देवी विधि महाविद्यालय में छिपकर रह रहा था। नीरज पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। मौके पर एसओजी टीम , औद्योगिक पुलिस, सराय इनायत पुलिस के अलावा एसपी यमुनापार, सीओ करछना सहित भारी फोर्स मौजूद। मौके पर टीम ने नीरज सिंह और दिलीप मिश्र के बेटे शुभम मिश्रा को गिरफ्तार किया है। एक रायफल, एक पिस्टल 32 बोर, एक तमंचा 315 और 11 कारतूस बरामद किया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts