रफत जमानी बेगम ऑफ रामपुर
गौरव जैन
रामपुर। एक व्यवसायिक कम्पनी द्वारा रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की पत्नी राजमाता रफत जमानी बेगम की तस्वीर के अपने उत्पादों के प्रचार के लिए प्रयोग किये जाने से शाही परिवार सख्त नाराज है। उनके पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां ने कहा है कि बगैर अनुमति के तस्वीर के इस्तेमाल को लेकर वह कम्पनी के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करेंगे।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली मशहूर शख़्सियत हैं। उनकी नज़र शुक्रवार को गुड अर्थ इंडिया नामक इंस्टाग्राम एकाउंट पर पड़ी। इस सोशल मीडिया एकाउंट से परिधान बिक्री से सम्बंधित व्यवसाय किया जा रहा था, जिसमें राजमाता रफत जमानी बेगम ऑफ़ रामपुर की सुन्दर एवं आकर्षक तस्वीर को अपने बिज़नेस प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया गया था। इतना ही नहीं, राजमाता की तस्वीर के साथ मौजूदा दौर के कुछ चित्र भी जोड़कर इस इंस्टाग्राम एकाउंट पर डाले गये थे। राजमाता रफत जमानी बेगम ऑफ़ रामपुर की तस्वीर के कमर्शियल यूज़ पर उनके पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां ने कड़ी आपत्ति जताई है।
उन्होंने कहा है कि गुड अर्थ इंडिया ने राजमाता रफत जमानी बेगम ऑफ़ रामपुर की तस्वीर के कमर्शियल यूज़ के लिए पूर्व में कोई लिखित या मौखिक अनुमति नहीं ली है और उनकी तस्वीर का इस्तेमाल अपने कारोबारी फायदे के लिए करके अपराध किया है। इस तरह से उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया जाना बहुत गलत है। उनहोंने कहा है कि वह गुड अर्थ इंडिया के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करेंगे।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खान उर्फ़ नवेद मिया ने कहा कि मेरी दादी राजमाता रफत जमानी बेगम साहिबा की तस्वीर का कारोबारी इस्तेमाल करने से पहले गुड अर्थ इंडिया नामक संस्था ने कोई इजाज़त नहीं ली। ऐसा करना अपराध है और मैं इस मामले में क़ानूनी कार्रवाई करूंगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…