गौरव जैन
रामपुर। जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत लाॅकडाउन प्रभावी है जिसकी वजह से आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन भी नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं किशोरियों के स्वास्थ्य व सुपोषण के लिए प्रशासनिक स्तर से हर सम्भव कदम उठाए जा रहे है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री, पोषण सखी एवं सीडीपीओ द्वारा चिन्हित गर्भवती महिलाओं से आॅडियो या वीडियो काॅल के माध्यम से स्क्रीनिंग की जा रही हैै। अब तक 300 से अधिक महिलाओ से बात करके उन्हें पौष्टिक भोजन के साथ ही विभिन्न पोषक तत्वों से युक्त व्यंजनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जा चुकी है तथा आगे भी लोगों से बात करके उनके स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान अपनी सामाजिक भूमिका के अंतर्गत अपने घरों में मास्क बनाकर उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाने का भी कार्य कर रही हैं जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने स्वेच्छा से लोगों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही हैं साथ ही अपने घरों में मास्क तैयार करके उन्हें घर-घर जाकर जरूरतमंदों को वितरित भी कर रही हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…