गौरव जैन
रामपुर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जनपद में 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति की जनसंख्या वाले ग्रामों में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह विकासकार्यों को कराने के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिले ताकि कोविड-19 के कारण उत्पन्न आर्थिक समस्याओं के समाधान के साथ विकास कार्यों को गति मिल सके।
प्रधानमंत्री ग्राम विकास योजना के तहत चिन्हित ग्रामों में सड़क, विद्युत, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबोध कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…