तारिक आज़मी
नई दिल्ली: हर जुबांन पर एक ही चर्चा पुरे देश में है कि क्या 17 मई के बाद लॉकडाउन बढेगा या फिर नहीं। हर इंसान अपने अपने कयास लगा रहा है। सभी को अगले आदेश का इंतज़ार है। वही दूसरी तरफ रोज़-ब-रोज़ बढती संक्रमितो की संख्या से खौफ का भी माहोल है। हर शख्स घरो में है। मगर जुबान खामोश ही सही मगर सवाल वही सभी के है कि लॉक डाउन क्या 17 के बाद बढेगा ?
अगर खबरों के हवाले से देखे तो NDTV ने अपनी खबर में सूत्रों के हवाले से कहा है कि उसे सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि लॉक डाउन 17 मई से आगे भी बढ़ सकता है। खबर में बताया गया है कि मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में लॉकडाउन आगे किस रूप में होगा इसके लिए प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों से 15 मई तक सुझाव भी मांगे हैं। यहाँ अगर इसके ऊपर अगर ध्यान दे तो फिर यह भी गौरतलब है कि मुख्यमन्त्रियो के साथ बैठक में अधिकतर मुख्यमन्त्रियो ने लॉक डाउन को आगे बढाने का अनुरोध किया है।
खबर में बताया गया है कि प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर प्रधानमन्त्री ने बैठक में कहा है कि प्रवासी मजदूरों के घर वापस जाने से श्रमिकों की कमी राज्यों को जरूर होगी, जहां से वे जा रहे हैं, लेकिन जहां जा रहे हैं उन राज्यो को भी परेशानी होगी। मगर एक बार लोगों ने घर जाने का मन बना लिया है तो उन्हें अगले 10 दिनों में उनके घर पहुंचा दिया जाय।
बहरहाल, यदि NDTV द्वारा प्रकाशित सूत्रों के हवाले से खबर पर गौर करे तो खबर इस बात को कहकर जा रही है कि लॉक डाउन आगे बढाया जायेगा। वही दूसरी तरफ जिस प्रकार की स्थिति देश में कोरोना संक्रमितो की सामने आ रही है, उसके देख कर अंदाज़ भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। मगर इसकी पुष्टि की कोई सरकारी घोषणा नही हुई है। खबर के प्रकाशक NDTV ने खबर सूत्रों के हवाले से दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…