ए जावेद
वाराणसी. चौबेपुर थाने पर तैनात हर्ष सिंह भदौरिया के वीडियो ने टिकटॉक पर काफी प्रसिद्धि पाई हुई है। भदौरिया इस तरह के सैकड़ों वीडियो बना चुके हैं। उनके नाम के साथ बनी टिकटॉक आईडी पर ही 83 वीडियो अपलोड हैं। मगर इस शौक के कारण वह अब विवादों के बीच आ चुके है। वाराणसी के चौक और कोतवाली जैसे थानों में भी काफी चर्चित रहे दरोगा हर्ष कुमार भदौरिया का एक वीडियो टिकटोक का वायरल हुआ है। जिसका संज्ञान लेते हुवे मामले में जाँच बैठा दिया गया है। जानकारी मिल रही है कि दरोगा जी का स्थानांतरण भी हो चूका है।
वैसे भी दरोगा जी बनारस शहर में काफी चर्चा पाए थे। पियरी चौकी इंचार्ज रहते हुवे कई बड़े बड़े केस में अमुलचुल तरीके से ऍफ़आर लगाने के लिए शोहरत की बुलंदी हासिल करने वाले दरोगा जी का नाम आज भी क्षेत्र की जनता याद रखे है। दालमंडी में रोज़े के दिनों में हुवे गनशॉट में दोनों पक्षों की जानिब से हुवे मुक़दमे में एक पक्ष की तफ्तीश भदौरिया जी ने ही किया था। उस एक ताफ्तीश में दरोगा हर्ष कुमार भदौरिया ने जमकर क्षेत्र में नाम कमाया था।
बहरहाल, अब वायरल वीडियो उनके लिए मुसीबत बन गई है। एसएसपी वाराणसी ने प्रकरण का संज्ञान ले लिया है और मामले की जाँच बैठा दिया है। एसपी ग्रामीण के अनुसार मामला संज्ञान में आते ही दरोगा जी को थाने से हटा दिया गया है। जाँच प्रकरण में जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…