गौरव जैन
रामपुर। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा लोगों को मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है तथा मास्क न पहनने वालों के विरूद्ध जुर्माना भी लगाया जा रहा है ताकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशोें के अनुसार आमजन अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करें।
शासन के निर्देशो के अनुसार परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास मोती लाल व्यास ने स्वयं सहायता समूहो द्वारा बनाए गए 2000 मास्क पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम को प्रदान किए। शासन द्वारा यह निर्देश दिए गए है कि बिना मास्क पहने घर से निकलने वालों पर जुर्माना के साथ ही उन्हें 02 मास्क उपलब्ध कराए जाय ताकि उनमें मास्क के महत्व के प्रति जागरूकता हो।
पुलिस अधीक्षक ने तत्काल विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे चालान के दौरान मास्क प्रदान करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दें। परियोजना निदेशक ने बताया कि स्वयं सहायता समूहो से मानक के अनुसार मास्क बनवाकर पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराए गए है इससे स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे है वहीं दूसरी ओर लोगों को मानक के अनुरूप मास्क उपलब्ध कराना भी सम्भव हो पा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…