अहमद शेख/ फुल मुहम्मद लड्डू
वाराणसी. कैरम खेल रहे युवको को हड़का कर उनसे वसूली करना रामनगर थाने के दो सिपाहियों और उनके साथी एक मकान मालिक को महंगा पड़ गया। जाँच के बाद मामले की हकीकत सामने आने के बाद दो सिपाहियों सहित तीन पर मुकदमा दर्ज हो गया और एक सिपाही की गिरफ़्तारी भी हो गई। आज सोमवार को दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। प्रकरण में सिपाही प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं, इस मामले में वांछित एक आरोपी की तलाश की जा रही है, जबकि एक अन्य सिपाही राहुल भारती के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किया जा रहा है।
इसके बाद दोनों सिपाहियों ने कैरम खेल रहे चारों लोगों की फोटो खींची और वीडियो बनाया। दोनों सिपाहियों ने कहा कि चारों लोग अब कभी भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाएंगे और फिर वह मोहन के घर से चले गए। इसी बीच मोहन मौर्या ने चारों से कहा कि दोनों सिपाही उसकी जान-पहचान के हैं, इसलिए तीन-तीन हजार रुपये प्रति व्यक्ति देकर चाहें तो कार्रवाई से बच सकते हैं। पीड़ित के अनुसार उन लोगो ने कार्रवाई से बचने के लिए 12 हजार रुपये मोहन को दे दिए। चमरू ने बताया कि रात में उसे पता लगा कि पांच हजार रुपये दोनों सिपाहियों को देकर सात हजार रुपये मोहन ने रख लिए हैं। इस पर चमरू रामनगर थाने गया और तहरीर देकर दोनों सिपाहियों और मोहन पर कार्रवाई की मांग किया।
प्रकरण की जानकारी वाराणसी एसएसपी प्रभाकर चौधरी को हो गई. उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुवे एएसपी अभिषेक अग्रवाल को जांच सौंपी गई थी। जांच में दोनों सिपाहियों और मकान मालिक का दोष उजागर होने पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…