मुकेश यादव
बलिया। गाव में आये तीन युवको को कुछ ग्रामीणों ने पकड़ कर पहले जमकर पिटाई कर डाली। इसके बाद उनका सर मुंडवाकर पुरे गाव में घुमाया। तथा पुलिस को बुला कर उसके हवाले कर डाला। युवको पर आरोप था कि उन्होंने शौच हेतु घर से निकली युवती के साथ छेड़खानी किया था। वही थाने पर भी युवको की गुहार नही सुनी गई और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुवे अदालत भेज दिया गया। मगर जब घटना की सुचना युवको के परिजनों को मिली तो उन्होंने मामले में लिखित तहरीर दिया। जिसके बाद मारपीट करने वालो पर भी मुकदमा कायम हुआ और दो की गिरफ्तारी किया गया।
इसके बाद घटना की जानकारी युवको के परिजनों को होने के बाद में युवकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव के लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है, जिसमें दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। एक तरफ जहा मनियर थाने पर दी तहरीर में युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि पुत्री खेत में शौच करने गई थी। उसे अकेला देखकर रोड पर दौड़ लगा रहे तीनों युवक छेड़खानी करने लगे। लड़की के शोरगुल मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए तथा तीनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।
वही दुसरे तरफ युवकों के अभिभावकों की तरफ से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि तीनों सुबह रोड पर दौड़ लगा रहे थे। तभी संबंधित गांव के लोगों ने अचानक उन्हें पकड़ लिया और घसीट कर गांव में ले गए। वहां उन्हें जमकर मारा-पीटा गया और बाल मुंडवा कर सरेबाजार अपमानित किया गया। इनकी तहरीर में गांव के कुछ लोगों का नाम दिया गया था, जिसके आधार पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…