आदिल अहमद
एक पाकिस्तानी सांसद का कहना है कि अमरीकी सैनिकों की अफ़ग़ानिस्तान से वापसी का ट्रम्प का दावा बिल्कुल ग़लत है। पाकिस्तानी सांसद सहर कामरान ने गुरूवार को कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति विश्व जनमत को गुमराह करने के लिए झूठा दावा कर रहे हैं कि अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों को निकाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस समय अमरीका में कोरोना वायरस का संकट गहरा गया है और उसको नियंत्रित करने में ट्रम्प पूरी तरह से विफल रहे। अपनी इसी विफलता पर पर्दा डालने के लिए ट्रम्प, अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी का दावा करके आम जनमत को गुमराह कर रहे हैं। इस पाकिस्तानी संसद का कहना है कि अमरीकी रक्षामंत्रालय पेंटागन पर ट्रम्प के दबाव के बावजू ऐसा नहीं लगता कि कोरोना संक्रमण का बहाना करके वह अमरीकी सैनिकों को अफ़ग़ानिस्तान से निकाल लेगा।
ज्ञात रहे कि अमरीका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या साठ हज़ार को पार कर गई है। वहां पर दस लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर लगातार यह आरोप लग रहा है कि वे अमरीका के भीतर कोरोना को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं और अपनी कमियों को छिपाने के लिए इसका आरोप दूसरे देशों पर लगा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…