Demo Pic
शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर। जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 103 तक पहुंच गई है। इसमें से 30 मरीजों को ठीक किया जा चुका है। जबकि 73 मरीज अब भी एक्टिव हैं। सीएमओ डॉ जीसी मौर्य ने शनिवार की सुबह इसकी पुष्टि की है। आज प्राप्त रिपोर्ट में एक जखनियां ब्लॉक के रघुनाथपुर और दूसरा बिरनो ब्लॉक के भड़सर का रहने वाला है। 25 मई को दोनों गुजरात से गाजीपुर आए थे।
आज आई रिपोर्ट के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 103 तक पहुंच गई है। इसमें से 30 मरीजों को ठीक किया जा चुका है। जबकि 73 मरीज अब भी एक्टिव हैं। सीएमओ डॉ जीसी मौर्य ने शनिवार की सुबह इस समाचार की पुष्टि किया है। इनमें से एक जखनियां ब्लॉक के रघुनाथपुर और दूसरा बिरनो ब्लॉक के भड़सर का रहने वाला है। 25 मई को दोनों गुजरात से गाजीपुर आए थे।
26 मई को इनका सैंपल भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद इन्हें इलाज के लिए मुहम्मदाबाद भेजा जा रहा है। इन दोनों प्रवासियों को गैर प्रांत से आने के बाद जांच में संदिग्ध पाए जाने पर रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया था। शनिवार को सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न रास्तों से आने वाले प्रवासियों की जगह-जगह सैंपलिंग और थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। हॉटस्पॉट एरिया में भी लोगों का स्क्रीनिंग करने के साथ उनका सैंपल लिया जा रहा है। हर दिन जिले में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या से सभी चिंतित हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…