तारिक खान
प्रयागराज. प्रयागराज के आसपास के जिलों के पांच लोगों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा दो संदिग्ध अवस्था में भर्ती किए गए हैं। साथ कोरोना ओपीडी में 150 से अधिक लोगों को देखा गया है।
उधर, बाहर से आ रहे मजदूरों की वजह से सोमवार को एसआरएन की कोरोना ओपीडी में 150 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें ज्यादातर लोग मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, गुजरात सहित देश के दूसरे प्रदेशों से आए थे। कई सीधे जांच कराने पहुंच गए। सोरांव के मजदूर ने बताया कि वह भिवंडी से आया है।
घर पहुंचने के पहले ही यहां जांच कराने पहुंचा है। जांच कराने के बाद ही घर जाएगा। सुबह से ही ऐसे लोगों से ओपीडी में भीड़ लगी रही। दो लोगों में जुकाम, बुखार, खांसी की शिकायत के आधार पर कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती किया गया है। उनकी जांच के लिए नमूना मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी भेजा गया है। मंगलवार को इनकी रिपोर्ट आएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…