Demo Pic
मो0 सलीम
वाराणसी। शहर में आज को 171 सैंपलों की रिपोर्ट में एक कोरोना संक्रमित मरीज़ मिलने से बड़ी पियरी एक बार फिर हॉट स्पॉट हुआ है। आज मिले कोरोना संक्रमित मरीज़ रिटायर्ड कर्मचारी है। इस नए मामले के साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 168 हो गई है l इनमे से अब तक 111 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि चार की मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 53 है। अधिकारियों के अनुसार बड़ी पियरी के 67 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी ने असहज महसूस होने पर खुद बीएचयू में सैंपलिंग कराई थी।
इसके अलावा आज जिले में दो नए हॉटस्पॉट भी बनाये गए है। बड़ी पियरी के अलावा सुंदरपुर के प्रज्ञानगर कालोनी को हॉटस्पॉट बनाया गया है। प्रज्ञा नगर कालोनी का रहने वाला युवक भदोही की औराई सीएचसी में लैब टैक्निशियन है। उसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। वह रोजाना सीएचसी से घर आता जाता भी था। दो नए हॉटस्पॉट के साथ जिले में इनकी संख्या 86 हो गई है।
कमालपुरा, दारानगर और पठानीटोला हॉटस्पॉट आज ग्रीन जोन में आ गया है। इससे ग्रीन जोन हॉटस्पॉट की संख्या 28 हो गई है। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 58 है। इसमें से 22 ऑरेंज और 36 रेड जोन हैं। वहीं शनिवार को 117 लोगों का सैंपल लिया गया। इससे अब तक 5634 सैंपल लिये जा चुके हैं। इसमें 5168 सैंपल का रिजल्ट आ चुका है। 466 सैंपल का रिजल्ट आना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…