शहनवाज़ अहमद
ग़ाज़ीपुर – जनपद के गंभीर रोगियों के लिए एक सुकून भरी खबर आई है कि जिले के गोरा बाजार स्थित जिला अस्पताल में आने वाले कुछ दिनों में दो वेंटिलेटर सक्रिय रूप से कार्य करने शुरू हो जाएंगे। इसके चलते अब जनपद के गरीब और असहाय मरीज जो इलाज के लिए जिला अस्पताल आते थे और गर्मी में परेशानी के कारण उन्हें दूसरे शहर के लिए रेफर कर दिया जाता था, ऐसे में अब उन्हें दूसरे शहर में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि वेंटीलेटर को जनपद में भेजने के पीछे कोविड-19 के रोगियों के उपचार के साथ ही अन्य गंभीर मरीजों के इलाज में यह वेंटीलेटर काफी सहायक साबित होगा। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए शासन के द्वारा 1000 वायरस ट्रांसपोर्ट मीडियम (वीटीएम) भी जनपद को मिलने वाला है जिससे कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजने में आसानी होगी।
इसके पूर्व सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष पासी ने 26 मार्च 2020 को स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुधारने के लिए एक करोड़ रुपए विधायक फंड निधि से 10 वेंटीलेटर और चिकित्सा उपकरण के लिए मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता को अपना लेटर दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में वेंटिलेटर लगाने की बात लिखी है। हालांकि अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में लेटर लिख चुके हैं कि यदि सभी विधायक इस तरह का प्रयास करें तो प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा में सुधार आ सकेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…