ए जावेद
वाराणसी। शहर बनारस के मशहूर सराफा कारोबारी कमलेश सेठ ने खुद को खुद की लाईसेंसी पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या का प्रयास किया है। वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र निवासी ने क्यों ख़ुदकुशी का प्रयास किया इसकी अभी जानकारी नही मिल सकी है। सराफा कारोबारी कमलेश सेठ की गिनती शहर के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारियों में होती है।
इस दौरान सुचना पाकर चेतगंज पुलिस भी मौके पर पहुची। पानदरीबा चौकी प्रभारी और परिजनों के साथ घायल कारोबारी कमलेश सेठ को एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहा पर हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कमलेश की हालत नाजुक है। समाचार लिखे जाने तक परिजन पुलिस कर्मियों सहित घायल सराफा कारोबारी को लेकर ट्रामा सेंटर निकल चुके थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…