अहमद शेख
वाराणसी। शहर बनारस में कोरोना संक्रमण का मामला फिर सामने आया है। इस बार आज तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हडकम्प मच गया है। पहला केस शिवाला निवासी बीएचयू में आयुर्वेद संकाय रिटायर्ड प्रोफेसर है। दूसरा जंसा निवासी मुंबई से लौटा युवक है, तथा तीसरा नारिया (लंका) निवासी युवक है जो पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के कांटेक्ट में था। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 93 हो गई है, जबकि एक्टिव केस 36 हैं।
कोरोना के मरीज मिलने के बाद से ही वहां हॉट स्पॉट बनाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैम्पलिंग की कार्यवाही की जा रही है। अब तक बने कुल 35 में से नक्खीघाट, पितरकुंडा, बजरडीहा और लोहता ग्रीन जोन में आ चुके हैं। इसके अलावा आरेंज जोन में 17 और रेड जोन में 13 ही रह गए हैं।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि हॉट स्पॉट में रहने वाले लोगों के घरों पर होम क्वारंटीन का नोटिस चस्पा करते हुए वहां लोगों की सेहत की मानीटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट में हुई थर्मल स्कैनिंग क्षेत्रवार रेवड़ी तालाब में 268, मदनपुरा 487, काजीपुरा खुर्द 100, संजय नगर कॉलोनी पहाड़िया 45, काशीपुरा 47, मुकीम गंज 162, हरतीरथ 111, जैतपुरा 42 छितुपुरा 77, पियरी 80, पितरकुंडा 105, जयप्रकाश नगर 79, बाग बरियार में 120, सप्तसागर में 9, लल्लापुरा 13, दारानगर 35, पठानी टोला 174, जललिद्दीनपुरा 317, गांधीनगर 173 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। सभी के सेहत पर बराबर नज़र बरक़रार है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…