Demo Pic
अहमद शेख
वाराणसी. शहर बनारस में कोरोना संक्रमितो के मिलने का सिलसिला जारी है. यहाँ कोरोना से जहा अब तक तीन मौते हो चुकी है वही कुल मिलाकर 96 संक्रमित अब तक जानकारी में आ चुके है. इसी क्रम में आज दो नया कोरोना संक्रमित का मामला प्रकाश में आया है. जिसमे मृत रिटायर्ड एडीएम के मकान में बतौर किरायदार रहने वाली एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है वही दूसरा संक्रमित मरीज़ चोलापुर का है.
सीएमओ डॉ0 वीबी सिंह ने बताया कि मुंबई से लौटकर आये चोलापुर के हरदासीपुर निवासी 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नरिया निवासी रिटायर्ड एडीएम के मकान में किराये पर रहने वाली 33 वर्षीय महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद दोनों मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
इसके साथ ही अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 96 हो गई है। मगर इसमें एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है कि आज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले 10 मरीजों को अगर जोड़ लिया जाए तो अब तक कुल 65 मरीज़ इस बिमारी को हारने में कामयाब हो गए है. साथ ही तीन की मौत हो चुकी है. इसके अलावा जिले में अब केवाल 28 एक्टिव केस बचे है. इन सभी का इलाज आइसोलेशन वार्ड चल रहा है। चोलापुर के हरदासीपुर में नया मरीज मिलने के बाद उसे नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। अब हॉट स्पॉट की कुल संख्या 37 हो गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…