फुल मुहम्मद लड्डू
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र निवासिनी पत्रकार रिजवाना के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस कार्यवाही शुरू हो चुकी है। प्रकरण में मौके से बरामद सुसाइड नोट और मृतक पत्रकार के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुवे पुलिस ने अभियुक्त शमीम नोमानी को हिरासत में ले लिया है। इस सम्बन्ध में वाराणसी पुलिस की मीडिया सेल के द्वारा जारी प्रेस नोट के आधार पर प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले को पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है।
गौरतलब हो कि The Wire, बीबीसी जैसे बड़े बैनरों सहित कई अन्य डिजिटल माध्यमो से पत्रकारिता का एक चमकता सितारा बनकर उभरी वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र निवासिनी रिजवाना तबस्सुम ने कल रात किसी समय अपने आवास पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया था। प्रकरण की जानकारी सुबह परिजनों को तब लगी जब काफी देर आवाज़ देने के बाद भी दरवाज़ा नही खुला। इसके बाद मौके पर पहुची पुलिस को रिजवाना के रूम से ही उसके वोर्किंग बोर्ड पर टंगा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों की माने तो सुसाइड नोट में साफ़ साफ़ लिखा था कि मेरी मौत का ज़िम्मेदार शमीम नोमानी है।
इसके बाद परिजनों ने स्थानीय युवा नेता शमीम नोमानी के ऊपर पहले भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुवे पुलिस को तहरीर दिया जिसके बिना पर पुलिस ने अपराध संख्या 117/2020 अंतर्गत धारा 306 आईपीसी पंजीकृत कर नामज़द आरोपी शमीम नोमानी को हिरासत में ले लिया।
कौन है शमीम नोमानी
बेरोजगार नोमानी नाम से खुद को मशहूर करने वाला युवा कांग्रेस नेता शमीम नोमानी क्षेत्र में एक बड़े घराने का युवक है। इसके पिता बाकर नोमानी का स्वर्गवास हो चूका है। वह भी क्षेत्र की एक मशहूर शख्सियत थे। शमीम नोमानी का नाम अचानक उस समय उभर कर आया था जब लोहता में एक नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। उस मामले में पीडिता के परिवार संग शमीम नोमानी ने थाने का घेराव कर दिया था।
इसके बाद शमीम नोमानी के द्वारा कई और राजनैतिक कार्य हुवे, इसी क्रम में लोक सभा चुनाव के समय निरहुआ के नाम मुकदमा दर्ज करवाने की तहरीर लेकर थाने जाना चर्चा का विषय बना था। इसी क्रम में वेलेंटाइन डे के मौके पर प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर पीएमओ में देना आदि चर्चा का विषय बना था। इस बीच कुछ समय से पत्रकर रिजवाना के भी संपर्क में युवक था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…