वरुण जैन
युवती ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की माँग
स्वार. दहेज के लोभियों ने दहेज में छह लाख रुपए की माँग पूरी न करने पर रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने की खबर मिलने पर युवती के परिवार में हड़कंप मच गया। युवती ने मामले की तहरीर चौकी पुलिस को देकर दहेज के लोभियों पर कार्रवाई की माँग की है।
मामला क्षेत्र के उपनगर मसवासी चौकी के गाँव का है। क्षेत्र के गाँव निवासी युवती ने चौकी प्रभारी के पास पहुँच कर युवक पक्ष पर दहेज में छह लाख रुपए की माँग करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि उसका चौकी क्षेत्र के गाँव निवासी युवक से पिछले पाँच वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी उनके परिजनों को भी थी। युवक के परिजन पहले तो शादी के लिए तैयार हो गए। दोनों के परिजनों ने उनका रिश्ता तय कर दिया। युवती ने बताया कि आने वाली सत्ताइस तारीख को दोनों की शादी होना तय थी। लेकिन अब युवक के परिजन शादी करने के लिए छह लाख रुपयों की माँग रख दी। माँग पूरी ना होने पर युवक पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। युवक पक्ष द्वारा शादी से इंकार करने की खबर मिलते ही युवती के परिवार में हड़कंप मच गया। युवती ने बताया कि उसके परिजन बहुत गरीब हैं। वे युवक पक्ष की इतनी बड़ी माँग को पूरा नहीं कर सकते। युवती ने शनिवार की रात चौकी पुलिस तो तहरीर दी दहेज के लोभियों पर कार्रवाई की माँग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…