गौरव जैन
रामपुर। पतंजलि परिवार रामपुर द्वारा छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला परिषद स्थित संगठन के कार्यालय पर सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी मुनीश चंद्र शर्मा और पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डॉक्टर पी एन मेहरा ने दीप जलाकर योग दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और योग साधकों ने अपने घर पर ही योगाभ्यास किया।पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा इस बार कोरोना बीमारी के कारण सभी को घर पर रहकर योग करने का संदेश दिया गया था।
इसी क्रम में पतंजलि परिवार रामपुर द्वारा जिला कार्यालय से फेसबुक और गूगल मीट के माध्यम से योगाभ्यास का सीधा प्रसारण किया गया।सोशल मीडिया प्रभारी अंबर वशिष्ठ ,युवा भारत प्रभारी रवि मेहरा, तापस गुप्ता, सुधा शर्मा, डॉ मोनिका शर्मा, परिधि शर्मा आदि ने योगाभ्यास में भाग लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…