वाजिद अली
प्रयागराज। न्यूज़ एंकर अमिश देवगन के ख्वाजा गरीब नवाज़ मोईनुद्दीन चिश्ती के शान में गुस्ताखी करते हुवे उन्हें डाकू और लुटेरा कहने पर मुस्लिम समुदाय के अलावा ख्वाजा गरीब नवाज़ मोईनुद्दीन चिश्ती के चाहने वालो में खासा आक्रोश है। बताते चले कि एक लाइव डिबेट में अमिश देवगन ने महान सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती को लुटेरा और डाकू कहा था। जिसका पुरे देश में विरोध हो रहा है। बाद में अमिश देवगन ने इस मामले में एक ट्वीट कर माफ़ी मांगी है।
इस मामले में आज कांग्रेस नेता जावेद उर्फी ने एक औपचारिक बातचीत में कहा कि सूफी संत के इतिहास को ना जानकार अमिश देवगन ने जिस प्रकार से ख्वाजा गरीब नवाज़ मोईनुद्दीन चिश्ती को डाकू और लुटेरा कहा वह गलती नकाबिल-ए-माफ़ी है। इससे सिर्फ मुस्लिम समुदाय ही नही बल्कि देश के करोडो हिन्दू मुस्लिम की भावनाओ को ठेस पहुची है। ख्वाजा के चौखट पर सिर्फ मुस्लिम ही नहीं बल्कि अकीदत से सर झुका कर हिन्दू भाई बहन भी जाते है। अमिश देवगन जैसे न्यूज़ एंकरों ने पत्रकारिता को बदनाम करके रख दिया है। ऐसे न्यूज़ एंकरों का बायकाट होना चाहिये
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…