प्रतीकात्मक तस्वीर
तब्जील अहमद
कौशाम्बी/ यूपी के कौशांबी में मंझनपुर कोतवाली इलाके में एक भूमाफिया तालाब में मिटटी के दौरान एक गरीब का मकान ढहवा दिया। मकान गिरने से गरीब खुले आसमान के नीचे आ गया। भुक्तभोगी ने सदर कोतवाली में मामले की सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भूमाफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी।
मंझनपुर कस्बे के हजरतगंज निवासी रामनरेश की पत्नी सुमित्रा देवी व उसकी बेटियां तालाब किनारे बने मकान में रहती थी। कस्बे का ही एक भूमाफिया पीछे तालाब में मिट्टी डलवा रहा था। अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट कर सुमित्रा देवी के मकान के पीछे वाली दीवाल पर टिक गया। जिससे सुमित्रा देवी का पूरा मकान हिल गया। एक बड़ा सा दीवाल में छेद हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाया। क्योंकि जिस समय ट्रैक्टर पलटा है उस समय सभी मकान के अंदर सो रहे थे। आवाज सुनकर सभी वहां से भाग निकले इसकी सूचना थाने में दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में कर थाने में खड़ा करवा दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…