Categories: National

बॉलीवुड से बड़ी खबर – मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया आत्महत्या, अज्ञात कारणों से लगाया फांसी

अहमद शेख/ आदिल अहमद

मुम्बई। मायावी दुनिया बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। वह है कि फिल्म एम एस धोनी में लीड रोल करने वाले मशहूर अदाकार सुशांत सिंह राजपूत ने अज्ञात कारणों से आज मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। बताते चले कि इसी माह 8 तारिख को सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा साल्यान ने एक इमारत के चौदहवे माले से कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर लिया था। महज़ 6 दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत के द्वारा अज्ञात कारणों से आत्महत्या करने के समाचार ने फिल्म जगत को सकते में डाल दिया है।

बताते चले कि सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था। वे फिल्म काय-पो-छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts