प्रमोद कौशल
मऊ। सत्ता का जज्बा और जोश हो तो किसी को भी इंसान कुछ नही समझता है। भले खुद गलत कार्यो में लिप्त रहे, मगर उसको टोकने पर वह झगड़े पर भी आमादा हो जाता है। ऐसे ही अब कुछ शुरू हो चूका है भाजपा नेताओं के साथ। भाजपा के नेता जी ने साप्ताहिक बंदी के दिन अपनी दूकान खोल डाली। श्रम प्रवर्तन अधिकारी को जब इसकी जानकारी मिली तो वह भी दल के साथ मौका मुआयना करने पहुच गए और नेता जी को नोटिस थमाने की कोशिश किया। फिर क्या था नेता जी के अन्दर सत्ता का जज्बा जाग उठा और उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारियो और कर्मचारियों पर जमकर लताड़ लगाना शुरू कर दिया। अच्छी खासी गहमागहमी की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान पुलिस के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने साप्ताहिक बंदी रविवार घोषित किया है, साथ ही साथ इस नियम का कड़ाई से पालन कराने का आदेश श्रम विभाग को दिया है। रविवार को भाजपा नेता और स्वर्ण व्यवसायी राजीव जौहरी की दुकान खुली थी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दुकान पर पहुंचकर नोटिस जारी करने की कार्रवाई किया, तो भाजपा नेता अधिकारी धीरज सिंह से उलझ गए।
बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। श्रम प्रवर्तन अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि दुकानदार को नोटिस जारी की गई है। वही दूसरी तरफ भाजपा नेता और दुकानदार ने आरोप लगाया है कि श्रम विभाग के अधिकारी सौतेला व्यवहार कर कार्रवाई कर रहे हैं। मेरी दुकान पर इलेक्ट्रिकल संबंधी मरम्मत का कार्य हो रहा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…