Categories: National

देश में जारी है कोरोना का कहर, संक्रमितो की संख्या हुई 2 लाख पार

आफताब फारुकी

नई दिल्ली:  भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला  2 लाख के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या  2,07,615 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,909 नए मामले सामने आए हैं। आज 217 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 5815 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि  1,00,303 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts