Demo Pic
तारिक आज़मी
नई दिल्ली: corona virus in india updates 28 june 2020 – भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 5.28 लाख के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज रविवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 5,28,859 हो गई है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19,906 नए मामले सामने आए हैं। ये अब तक मिले एक दिन में संक्रमितो की संख्या में सबसे अधिक है। इसके अलावा आज 410 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 16,095 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 3,09,713 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। इसके बावजूद भी देश में अभी तक के आकड़ो के अनुसार 2.03 लाख से अधिक एक्टिव केस मौजूद है।
भारत में अब तक कुल 5.28 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में चौथे स्थान पर है। अमेरिका में कुल संक्रमित 25.60 लाख है वही ब्राज़ील में 13.20 लाख है। इसके अलावा रूस में 6.28 लाख संक्रमित अब तक मिल चुके है। इसके बाद चौथे नम्बर पर भारत है और पांचवे पर यूके में 3.10 लाख संक्रमित अब तक ट्रैक हो चुके है।
बताते चलें कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन को सरकार ने 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है, हालांकि इस बार सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर मॉल और रेस्टोरेंट को भी खोलने की इजाजत दे दी है। अब मॉल और रेस्टोरेंट भी खुल गये। यह दिशा-निर्देश 1 जून से 30 जून, 2020 तक प्रभावी रहेंगे। लॉकडाउन के इस पांचवें चरण में सरकार ने कंटेनमेंट जोन से बाहर लगभग हर तरह की गतिविधियों को खोलने की इजाजत दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…