तारिक आज़मी
वाराणसी. चौक पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जब एक मनबढ़ युवक को दो अदद अवैध पिस्टल के साथ हिरासत में लिया। इस युवक का सम्बन्ध बुधवार की रात असलहा लहराने की घटना से बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त थी। लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी के साथ ही घटना में प्रयुक्त असलहे की तलाश करना शुरू कर दिया।
बताते चले कि दालमंडी चौकी इंचार्ज और काशीपुर चौकी इंचार्ज को एक ही पखवारे में दो दो बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगभग एक पखवारे पहले इसी आरिफ के साथ एक अन्य अभियुक्त को अवैध असलहो सहित हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद ज़मानत पर बाहर आये आरिफ ने दबंगई क्षेत्र में जारी कर दिया। वही इसी मामले में वांछित रहे एक अन्य अभियुक्त सलमान मंझा को भी पुलिस ने उसी गिरफ़्तारी के सप्ताह में हिरासत में ले लिया था। सूत्रों की माने तो एक नए उभर रहे अपराधी गुट का यह मुख्य सदस्य भी है। इस गुट को घुघरानी गली क्षेत्र में एक सफेदपोश कारोबारी का संरक्षण भी प्राप्त है।
बहरहाल, पुलिस दबंगों को शायद उनके सर उठाने के पहले ही दबा देना चाहती है। एक मुकदमा जो महज़ चंद घंटो पहले लिखा था और महज़ चंद घंटो पहले ही क्षेत्र में असलहा लहराए जाने की जानकारी पर चौक पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड़ में थी। महज़ चंद घंटो के अन्दर ही आरोपी अभियुक्त को मय असलहे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने के बाद चौक पुलिस पर स्थानीय व्यवसाई वर्ग का विश्वास जागा है। वही अभी तक क्षेत्र के कथित सेटिंग करके संरक्षण देने वालो के बीच खलबली भी मची हुई है। क्षेत्राधिकारी दशाश्वमेघ के निर्देशन और थाना प्रभारी चौक के नेतृत्व में हुवे इस खुलासे पर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और आम व्यवसाई अब एक आशा के साथ चौक पुलिस को दुबारा देखने लगे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…