आदिल अहमद
लखनऊ. घोटालो और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बात करके सत्ता में आई भाजपा सरकार पर दो दाग लग चुके है। 69 हज़ार शिक्षक भर्ती में हुआ घोटाला उजागर हो चूका है और उसके तार भाजपा के एक रसूखदार नेता चन्द्रमा यादव तक जुड़ गए और एसटीऍफ़ ने उसको नामज़द किया है। वही दूसरी तरफ पशुधन से संबधित घोटालो के तार पशुधन मंत्री के करीबी लोगो तक पहुचने के बाद कल सम्बंधित विभाग ने तीन लोगो के टर्मिनेशन हेतु पत्र भी जारी किया है।
आज सुबह होने के बाद क्षेत्र में लोगो और पत्रकारों की नज़र वीवीआईपी गेस्ट हाउस की दीवारों पर लगे पोस्टर पर पड़ी तो पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया। विवादित पोस्टर शिक्षक भर्ती घोटालो और पशुधन विभाग के घोटालो से सम्बंधित लगा हुआ था। पोस्टर में जहा ऊपर के तरफ पशुधन मंत्री के फोटो के साथ पशुधन घोटाले की बात लिखी थी, वही नीचे शिक्षक भर्ती घोटाले के बाद घोटाले के आरोपी चन्द्रमा यादव की फोटो थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…