गौरव जैन
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कोविड 19 से बचाव एवं रोकथाम के साथ ही संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आज प्रातः 8:00 बजे से विशेष सफाई अभियान की शुरुआत करने के लिए सभी ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया है। उन्होंने सफाई अभियान के दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देश दिए हैं तथा स्पष्ट किया है कि अभियान की शुरुआत के लिए ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों को सफाई के लिए एक साथ रवाना किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संचारी रोगों पर प्रभावी रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर सफाई कार्यक्रम की शुरुआत होनी चाहिए साथ ही लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग सहित अन्य जरूरी सावधानियां बरतने के लिए भी जागरूक किया जाए।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार जनपद में सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही विभिन्न कार्यालयों में भी कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाए गए हैं जिसके माध्यम से लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है, इसके अलावा संचारी रोगों की रोकथाम एवं प्रभावित लोगों को त्वरित चिकित्सीय सेवा मुहैया कराने के लिए भी जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित कर दिया है कि वे सभी जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें साथ ही एंटी लारवा दवाइयों का छिड़काव भी कराएं ताकि संचारी रोगों को फैलने से रोका जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…