Categories: Crime

थाना कोतवाली पुलिस ने एक गैंगस्टर वांछित बदमाश को किया गिरफ्तार

सरताज खान

लोनी गाजियाबाद। कोतवाली पुलिस ने गैगस्टर एक्ट में वांछित 1 बदमाश को गिरफ्तार किया है।जो काफी समय से वांछित चल रहा था और 15 हजार का इनमिया था। पुलिस ने जेल भेज दिया है।

लोनी कोतवाली इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि बीते 1 जून से शहजाद कोतवाली थाने में पंजिकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहा था।जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी गाजियाबाद ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि वांछित अपराधी शहजाद को पुलिस ने बिस्मिल्लाह मस्जिद के पास अशोक बिहार थाना लोनी क्षेत्र से मंगलवार साढ़े 9 बजे गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। जिसे जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts