वरुण जैन
स्वार। कोरोना महामारी ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले रखा है। ऐसे में लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से योग की निशुल्क कक्षा का संचालन कर क्षेत्र के गाँव की युवती ने शरीर को स्वस्थ रखने की कला सीखाने का काम किया। कोरोना महामारी के चलते लागू किये गए लॉक डाउन में रहमतगंज निवासी महेश आर्य की पुत्री करुणा आर्य सोशल मीडिया पर योग की कक्षा का निशुल्क संचालन किया। जिसको लेकर करुणा आर्य आज चर्चाओं में है। योग की निशुल्क कक्षाओं के बारे में बताते हुए करुणा कहतीं है कि योग मानव शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। वे पिछले काफी लंबे समय से योग करती आ रहीं हैं। योग से शरीर को निरोग बनाया जा सकता है। कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते पूरे देश मे लॉक डाउन लागू कर दिया गया। घर पर खाली समय का सदुपयोग करने के लिए उन्होंने इक्कीस मई से सोशल मीडिया पर योग की निशुल्क कक्षा की शुरुआत की ।
जिसमें इक्कीस जून तक काफी लोग उनकी योग कक्षा में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर योग की निशुल्क कक्षाओं के संचालन किये जाने से करुणा आर्य को एक नई पहचान मिली है। पूरे क्षेत्र में करुणा आज चर्चाओं में शामिल हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…