गौरव जैन
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के उद्यमियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों के बारे में उद्यमियों को जानकारी देते हुए कहा कि सभी उद्यमी ऐसी व्यवस्था विकसित करें जिसमें कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के साथ ही उद्योगों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित हो सके।
एमएसएमई के तहत लागू की गई विभिन्न योजनाओं के संबंध में उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि एमएसएमई के तहत सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार अधिक से अधिक लोगों को उद्यम स्थापित करने के लिए लोन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराएं।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री शिवेंद्र कुमार सिंह ने आजीविका सेतु ऐप के बारे में उद्यमियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा कहा कि प्रशासनिक स्तर से जारी किए गए इस पोर्टल के माध्यम से कुशल, अर्ध कुशल एवं अकुशल कामगारों को रोजगार के साधनों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कोविड-19 के दौरान जनपद में वापस आने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके जनपद में ही रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें तथा उन्हें दोबारा दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए न जाना पड़े। इस दौरान उपायुक्त उद्योग सुशील कुमार शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आर एस चौहान सहित अन्य अधिकारीगण व उद्यमी गण मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…